तन्हाई - एक गीत

 

तन्हाई

तुमने हमको भुला दिया तो कोई गम नहीं

तुम ना सही जहाँ में हंसी नजारे तो कोई कम नहीं

तुमने हमको भुला दिया तो कोई गम नहीं

तुम बिन जी लेंगे हम बहाने तो कोई कम नहीं

तुमने हमको भुला दिया तो कोई गम नहीं

एक अरमां जला के गए हो मेरा

नए सपने सजा लूंगा मैं,

सपने तो कोई कम नहीं

तुमने हमको भुला दिया तो कोई गम नहीं

तिनके बिखरा के गए हो आशियां के मेरे

जोड़ लूंगा मैं इनको, टुकड़े तो कोई कम नहीं

तुमने हमको भुला दिया तो कोई गम नहीं

रोशनी कम ना होगी गर एक तन्हा सितारा टूट भी गया

आसमां में सितारे तो कोई कम नहीं

तुमने हमको भुला दिया ......

Comments

Popular posts from this blog

forum for discussion on hindi-english translation, story, article, literature etc.