Posts

Showing posts from 2018

कॉरपॉरेट जगत में भविष्य के नीति - निर्माता LEADER OF FUTURE

Image
भविष्य की नीति निर्माता आज की पीढ़ी के युवा क्रियाशील, कैरियर के प्रति जागरुक हैं तथा अपने भविष्य के लिए पहले से योजना बनाकर रखते हैं। वर्तमान पीढ़ी को पता है कि कम्पनियों को भविष्य के लिए रणनीतिकार - नेतृत्व विकसित करने हेतु उनकी आवश्यकता है और ऐसी कम्पनी के साथ ये युवा काम करना पसंद करते हैं जिसके लक्ष्य उनके स्वयं के लक्ष्यों के साथ मेल खाते हैं।        अनिश्चित तथा परिवर्तनशील समय में कम्पनी के भीतर नेतृत्व विकसित किया जाना आवश्यक है। ऐसे समय में , कम्पनियों को केवल योग्य नेतृत्व ही उबार सकता है। ज्यादातर कम्पनियां नेतृत्व संस्कृति को विकसित करने पर ध्यान नहीं देती। इसलिए कम्पनी के भीतर उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है तथा कम्पनियों को ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें संगठन के अंदर से ही नेतृत्व उभरकर आए। अत्यधिक पदसोपान वाले ढांचागत परिवेश में कार्यरत रही पुरानी पीढ़ी के विपरीत, नई पीढ़ी के युवा अनेक प्रकार से काफी नई सोचविचार वाले तथा सृजनात्मक हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि उनका काम अर्थपूर्ण हो। उनके लिए व्यैक्तिक पहचान अ...
यमदूतों की गलतीः दुर्गी की कहानी बरसों पहले की बात है, एक थे दुर्गी जिनका वास्तविक नाम तो दुर्गा प्रसाद था। इन्हें लेने के लिए यमदूत आए थे परन्तु ये अपनी चालाकी से उनके चंगुल से बच निकले। कुछ इनकी चालाकी थी कुछ यम के उन कारिंदों की नरमदिली। दुर्गी निर्धन व्यक्ति थे। किसी फैक्ट्री में काम करके गुजारा करते थे। घर में दो ही प्राणी थे एक ये और एक इनकी पत्नी। छोटा - सा घर था। रोहतक में सैनी पुरा समाप्त होने के बाद , कई मोहल्लों का सांझा तालाब (जोहड़) था। उसी जोहड़ के निकट ये निर्धन दम्पति रहते थे। यह एक गंदी - सी जगह थी। आसपास के इलाके के अपेक्षाकृत सम्पन्न लोगों के घरों की निकासी का गंदा पानी इन गरीबों के घरों के पास से गुजरते एक नाले के रूप में इसी जोहड़ में जा गिरता था। ऐसे ही एक अपेक्षाकृत सम्पन्न परिवार की डेयरी में, दुर्गी से रात में सोने की जगह के बदले में चौकीदारी करायी जाती थी। गरीब का हर कोई लाभ उठाता है। लगभग फ्री का चौकीदार। एक रात भोजन के बाद, दुर्गी जी सोने के लिए डेयरी में आए और सो गए। डेयरी के मालिक का हाल ही में विवाह हुआ था। इसलिए मालिक डेयरी से दूर अपने घर सोने चला...
                                   Postman, The Time continuously distributing letters                                                      Why did he devoid me this pleasures What would be told, nameless, me Homeless, address not found, kept asking Unable to sleep with open eyes, Day and Night Dreaming about sweetheart, Missing Her Though out life